
करियापुर और रसधान में उमड़ा उत्साह, क्षेत्रवासियों से की दीक्षा यादव नेआत्मीय मुलाकात, मेले में उमड़ा उत्साह
- विवेक कुमार
कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक के करियापुर गांव में आयोजित विशाल झूला मेले का भव्य उद्घाटन दीक्षा यादव, सचिव, एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति ने किया। मेले के शुभारंभ के अवसर पर बच्चों, युवाओं और परिवारों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। मनोरंजन से भरपूर मेले में झूले और अन्य आकर्षण लोगों के बीच चर्चा का विषय रहे।
उद्घाटन के दौरान दीक्षा यादव ने क्षेत्रवासियों को आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मनोरंजन के साथ आपसी मेल-जोल और उत्सव का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को इस खुशनुमा आयोजन के लिए बधाई दी।
इसके बाद रसधान ग्राम, राजपुर ब्लॉक में आयोजित विशाल झूला मेले में भी पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। क्षेत्रवासियों ने उत्साह और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। इस दौरान लोगों से क्षेत्र की समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।
दीक्षा यादव ने कहा कि क्षेत्रवासियों का यह अपनापन और उत्साह बेहद सुखद है। उन्होंने कहा कि आगे भी क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों को लेकर लोगों के साथ संवाद जारी रहेगा।
‘सिकंदरा का उत्सव, सिकंदरा का परिवार’ की भावना के साथ आयोजित इन कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली।


