कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह समेत जिले के आला अधिकारी रहे मौजूद
- अमित तिवारी
अम्बेडकरनगर। जनपद में विकास कार्यों की प्रगति और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने की।
बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही जनपद की कानून-व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई और आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारीईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह सहित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़ी प्रगति एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी साझा की।
कैबिनेट मंत्री ने विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर जोर दिया। वहीं, कानून-व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने शासन की योजनाओं एवं जिले में चल रहे कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।


