HomeNEWSकानपुर जोन में अपराध पर जीरो टॉलरेंस, ADG ने दिए सख्त कार्रवाई...

कानपुर जोन में अपराध पर जीरो टॉलरेंस, ADG ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अपराध नियंत्रण, महिला-बाल सुरक्षा, साइबर क्राइम और आगामी चुनाव-त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा; ई-मालखाना द्वितीय फेज का भी हुआ शुभारंभ

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जोनल कार्यालय कानपुर में कानपुर जोन के सभी जनपद प्रभारियों के साथ अपराध, कानून-व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में अपराध नियंत्रण से लेकर आगामी चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों तक विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल अपराध, आगामी चुनावों की सुरक्षा व्यवस्था, त्योहारों के दौरान सुरक्षा, साइबर अपराध, लंबित विवेचनाएं, सोशल मीडिया मॉनीटरिंग, ऑपरेशन कन्विक्शन तथा वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की स्थिति की समीक्षा की गई।

अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

अपर पुलिस महानिदेशक ने अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सक्रिय, वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों के साथ चिन्हित माफियाओं के खिलाफ प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गंभीर अपराधों में सशक्त पैरवी कर अधिक से अधिक अभियुक्तों को सजा दिलाने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

महिला अपराधों के मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करने के साथ पीड़िताओं को प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा अभियानों की निरंतर समीक्षा, जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण तथा शिकायतों की प्रभावी मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

आगामी चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध अभी से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं आगामी त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी गश्त और पेट्रोलिंग तथा आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई पर जोर दिया गया।

साइबर अपराध और सोशल मीडिया पर विशेष नजर

बैठक में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, साइबर शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और आमजन में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही लंबित विवेचनाओं का वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अफवाहजनक सूचनाओं की तत्काल निगरानी कर उनका खंडन करने और तथ्यात्मक जानकारी को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

नौ थानों में ई-मालखाना द्वितीय फेज का शुभारंभ

समीक्षा गोष्ठी के बाद अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन द्वारा कानपुर देहात के थाना अमराहट, गजनेर, बरौर, भोगनीपुर, रनियां, रसूलाबाद, राजपुर, सट्टी और सिकंदरा में ई-मालखाना द्वितीय फेज का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया गया।

ई-मालखाना प्रणाली के तहत प्रत्येक माल मुकदमाती को यूनिक QR कोड के साथ पंजीकृत किया जाएगा। QR कोड स्कैन करते ही संबंधित माल मुकदमाती का पूरा विवरण तत्काल उपलब्ध हो सकेगा। इससे माल मुकदमाती के रख-रखाव में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने के साथ उसके त्वरित अनुरेखण में भी मदद मिलेगी।

समीक्षा गोष्ठी में आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी एवं यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments