HomeNEWSअमर शहीद लाला जगत नारायण की 45वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर

अमर शहीद लाला जगत नारायण की 45वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर

मानस रक्तकेंद्र में आयोजित शिविर में 7 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

  • निखिल गुप्ता

फतेहपुर। स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर शहीद लाला जगत नारायण की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मानस रक्तकेंद्र में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अमर शहीद लाला जगत नारायण को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाजसेवा का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में लाला जगत नारायण के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा गया कि वह महान स्वतंत्रता सेनानी, निडर पत्रकार एवं पूर्व सांसद थे। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आजादी के बाद भी पत्रकारिता के माध्यम से अन्याय एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद रखी। देश की एकता, अखंडता और सत्य के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। उनका जीवन त्याग, निष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 7 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। रक्तदान करने वालों में तरुण कुमार, अनूप, प्रांजुल, छोटो, मुजाहिद, राशिद एवं शानू शामिल रहे।

इस अवसर पर रक्तदाताओं ने संदेश दिया कि रक्तदान महादान है और स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं, बीमारियों एवं गंभीर परिस्थितियों में रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए, इसके लिए लोगों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। अमर शहीद लाला जगत नारायण की स्मृति में रक्तदान को उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी बताया गया।

रक्तदान के बाद मानस केंद्र के ऑनर डॉ. कैलाश पटेल ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके सराहनीय योगदान की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में संस्था की ओर से गुरमीत सिंह तथा मानस रक्तकेंद्र से डॉ. कैलाश पटेल, प्रभारी अमन यादव, लैब टेक्नीशियन अनामिका एवं लैब सहायक प्रीती प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments