
अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और कानून-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर द्वारा शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को थाना अरौल का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं के साथ अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार एवं महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त ने थाना स्तर पर संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके बाद थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल को अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वांछित अपराधियों एवं एनबीडब्ल्यू की तामीली में प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
सहायक पुलिस आयुक्त ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं संवेदनशील रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा।



