HomeBundelkhandमऊरानीपुर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

मऊरानीपुर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

सपा नेत्री मनीला सिंह ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए किया प्रेरित

  • नरेश राठौर

झांसी (मऊरानीपुर)। 224 विधानसभा मऊरानीपुर क्षेत्र के ब्लॉक चिरगांव अंतर्गत बघेरा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में सपा नेत्री मनीला सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। मनीला सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, आपसी भाईचारे और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल और रचनात्मक गतिविधियां भी महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों और क्षेत्रीय लोगों ने सपा नेत्री मनीला सिंह का स्वागत किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments