HomeNEWSक्राइस्ट चर्च कॉलेज शिक्षक संघ का वार्षिक एवं सम्मान समारोह संपन्न

क्राइस्ट चर्च कॉलेज शिक्षक संघ का वार्षिक एवं सम्मान समारोह संपन्न

सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षकों डॉ. आर.के. जुनेजा, डॉ. संजय सक्सेना और डॉ. असीम कुमार नथानिएल का किया गया सम्मान

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर। सेवा दिवस के अवसर पर क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के शिक्षक संघ की ओर से वार्षिक समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन, उप-प्राचार्या प्रो. श्वेता चंद एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने ‘आशीर्वाद दीप’ प्रज्वलित कर किया।

समारोह में शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. सत्य प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष प्रो. ज्योत्सना लाल, सचिव प्रो. मीत कमल सहित महाविद्यालय के शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महाविद्यालय से सेवानिवृत्त हो रहे वरिष्ठ शिक्षकों डॉ. आर.के. जुनेजा, डॉ. संजय सक्सेना एवं डॉ. असीम कुमार नथानिएल का अभिनंदन एवं सम्मान रहा। महाविद्यालय के प्रति उनकी दीर्घकालीन सेवाओं, शैक्षणिक योगदान और समर्पण को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सम्मानित शिक्षकों के अभिनंदन-पत्र क्रमशः डॉ. आशीष ओमर, डॉ. रमा शंकर एवं प्रो. अनिंदिता भट्टाचार्य द्वारा पढ़े गए। सम्मानित शिक्षकों ने महाविद्यालय में अपने कार्यकाल की स्मृतियां एवं अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की। शिक्षक संघ की सचिव प्रो. मीत कमल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और सेवानिवृत्त शिक्षकों के शैक्षणिक एवं संस्थागत योगदान का उल्लेख किया।

कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की डॉ. अंकिता पांडेय ने किया। अंत में प्रो. सबीना रोनिका बोदरा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर समारोह का समापन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments