जनसुनवाई में पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लिया, संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
- अमित कुमार
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे पीड़ितों एवं फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक शिकायतकर्ता से बातचीत कर उनकी समस्याओं की विस्तारपूर्वक जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने फरियादियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्षता से जांच कर उसका न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। इसलिए शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करने और उनके निस्तारण में संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए।


