EducationNEWS

एचबीटीयू और इंडियन थिंकर्स सोसाइटी के बीच एमओयू हस्ताक्षरित

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (एचबीटीयू), कानपुर और इंडियन थिंकर्स सोसाइटी (आईटीएस), कानपुर के बीच मंगलवार, 9 सितंबर 2025 को एमओयू हस्ताक्षरित हुआ। यह समारोह अपराह्न 3 बजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

इस एमओयू पर एचबीटीयू के कुलसचिव अमित कुमार राठौर और आईटीएस के महासचिव उमेश चंद्र दीक्षित ने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर संमशेर सहित शहर के कई प्रमुख उद्योगपति और 60 से अधिक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वेद मंत्रों के साथ हुई, जिन्हें प्रोफेसर सुनीता आर्य ने प्रस्तुत किया। एचबीटीयू के 1987 बैच के पूर्व छात्र विवेक मिश्र ने प्रस्तावना दी और सहयोग के व्यावहारिक लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान लेखक बलराम नरुला और प्रोफेसर सुधा गुप्ता ने अपनी पुस्तकें अध्यक्ष को भेंट कीं, वहीं इंडियन थिंकर्स सोसाइटी से जुड़े नए सदस्यों का सम्मान भी किया गया।

एमओयू का मुख्य उद्देश्य अकादमिक संस्थान और समाज के बीच संबंधों को सुदृढ़ करना तथा उद्योग, अनुसंधान संस्थानों और सरकारी निकायों के सहयोग से कानपुर महानगर के समग्र विकास के लिए एक साझा मंच तैयार करना है। दोनों संस्थाओं ने अकादमिक उत्कृष्टता और औद्योगिक प्रगति को संतुलित कर पारस्परिक लाभ की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button