कानपुर में “रन फॉर वन नेशन, वन इलेक्शन” का आयोजन 13 सितंबर को


बीजेपी कानपुर उत्तर ने रन फॉर वन नेशन वन इलेक्शन कॉलेजों विद्यालयों में शिक्षकों व विद्यार्थियों को आमंत्रण दिया।
- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। एक राष्ट्र, एक चुनाव अभियान के तहत 13 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ के प्रस्तावित आगमन पर “मैराथन — Run For One Nation One Election” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4:00 बजे फूलबाग चौराहे से भारत माता प्रतिमा तक आयोजित होगा।
इसी क्रम में भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने विद्यालयों और कॉलेजों का दौरा कर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया। बी.एन.एस.डी. शिक्षा निकेतन बालिका विद्यालय में आयोजित बैठक में विद्यालय की प्राचार्य प्रेमानंद की अध्यक्षता में शिक्षकों से संवाद करते हुए अनिल दीक्षित ने कहा कि जब समाज का प्रबुद्ध वर्ग विशेषकर शिक्षक किसी आंदोलन से जुड़ते हैं, तो वह आंदोलन समाज में जनजागरण का प्रतीक बन जाता है।

इसके बाद उन्होंने पी.पी.एन. डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनूप सिंह से भेंट कर विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस दौड़ में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, परमानंद शुक्ला, शिवांग मिश्रा, अभिनव दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



