NEWSUttar Pradesh

सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे वरिष्ठ BJP नेता जीत प्रताप सिंह, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। पालपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। गोपालपुर में हाल ही में हुई भीषण बस दुर्घटना में स्वर्गीय सुरेश चंद्र निगम और उनके ज्येष्ठ पुत्र स्वर्गीय मनीष निगम की आकस्मिक मृत्यु से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। इस दुःखद घटना के बाद आज भीतरगांव ब्लॉक स्थित पालपुर गांव पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने शोक संतप्त परिवार से भेंट की और संवेदना व्यक्त की।

सिंह ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से भी यथोचित सहयोग दिलाने हेतु उच्च अधिकारियों से बातचीत की गई है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवारों को आर्थिक और प्रशासनिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ओम द्विवेदी, पूर्व जिला मंत्री कमल तिवारी, अधिवक्ता अजय भदौरिया, शशि राज सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पालपुर शिवांग शुक्ला, अभिषेक निगम, शिव गोपाल, ओमप्रकाश समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

स्थानीय जनता ने नेताओं से दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाने की भी अपील की। क्षेत्र में शोक की लहर है और हर आंख नम है। दुर्घटना ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है।

Related Articles

Back to top button