NEWSUttar Pradesh

KGMU में रेजिडेंट ने लगाया ICU इंचार्ज पर छेड़छाड़ का आरोप

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। केजीएमयू (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) के क्वीनमेरी अस्पताल में एक जूनियर रेजिडेंट ने सीनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत प्रशासन को दी और मामला विशाखा कमेटी को सौंपा गया है।

क्या है मामला?

द्वितीय वर्ष की रेजिडेंट के अनुसार, वह अनुसूचित जनजाति से हैं। 17 सितंबर को एचडीयू से एक मरीज आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसकी जानकारी देने के लिए रेजिडेंट आईसीयू इंचार्ज के कमरे गईं, जहां आरोप है कि इंचार्ज ने उनका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर ने विभाग की चार सीनियर फैकल्टी और रेजिडेंट इंचार्ज को सूचना दी।

19 सितंबर को रेजिडेंट ने पांच पेज की लिखित शिकायत प्रशासन को सौंप दी। हालांकि, सात दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच विशाखा कमेटी कर रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और कमेटी ने अपनी सिफारिशें कुलसचिव को भेज दी हैं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button