NEWS

बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। बिठूर स्थित ब्रह्मावर्त घाट पर भव्य गंगा मैया की आरती का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक भिखारी प्रजापति के निर्देशन में मंडल प्रभारी कानपुर जगत पांडेय और जिला संयोजक आशुतोष कुमार द्विवेदी ने किया।

राजस्थान के जयपुर से आए विशेष अतिथि का स्वागत विश्व हिन्दू महासंघ कानपुर मंडल के पदाधिकारियों ने बड़े उत्साह के साथ किया। इस अवसर पर करणी कृपा फाउंडेशन की संस्थापक करिश्मा हाड़ा ने विद्वानों के साथ मंत्रों का उच्चारण कर गंगा मैया की पूजा-अर्चना और आरती की।

विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं आरोग्यधाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. हेमंत मोहन, प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री प्रवीण सिंह चंदेल, राहुल गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग भी इस धार्मिक आयोजन में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button