NEWSUttar Pradesh
“ऑपरेशन महाकाल 2.0” की समीक्षा बैठक, आगामी पर्वों की सुरक्षा पर खास जोर

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर । पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्रवण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सेन्ट्रल जोन कार्यालय में “ऑपरेशन महाकाल 2.0” की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।बैठक में अब तक की प्रगति पर चर्चा करते हुए अपराध नियंत्रण, अपराधियों पर प्रभावी निगरानी और जनसुरक्षा से जुड़े प्रयासों का मूल्यांकन किया गया। डीसीपी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इसके साथ ही आगामी गणेश चतुर्दशी एवं बारावफात पर्व को देखते हुए सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। डीसीपी ने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, सभी सहायक पुलिस आयुक्त तथा सेन्ट्रल जोन के समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।



