होटल यात्रिक में आयोजित संगोष्ठी में आयुर्वेदिक चिकित्सा पर रहा विशेष फोकस, कई वरिष्ठ चिकित्सक रहे उपस्थित
- पूजा परिहार
झांसी। इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएमए), झांसी द्वारा डॉ. देवेन्द्र पटसारिया की अध्यक्षता में होटल यात्रिक में एक चिकित्सा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. विवेक वर्मा ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम आनन्द, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुनयना उपाध्याय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. संजय मोदी, उत्तर प्रदेश महासचिव डॉ. अनुपम सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा भगवान गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर आईआईएमए झांसी के उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सोनकर, सचिव डॉ. राजेन्द्र सोनी तथा पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. बी.एस. साहू भी उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. विवेक वर्मा ने बवासीर (पाइल्स) रोग के लक्षण, कारण एवं उपचार पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आयुर्वेदिक दवाओं के माध्यम से इस रोग के प्रभावी निवारण और बचाव के उपायों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में शहर के कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. नीलम आनन्द, डॉ. अम्बर साहू, डॉ. हितेंद्र मनकेले, डॉ. राखी सेठ, डॉ. केदार सेठ, डॉ. भरत सोनी, डॉ. राम करण राजपूत, डॉ. विनय मिश्रा, डॉ. देवेश मनोचा, डॉ. संजय साहू, डॉ. अंकित आर्या, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. अजय सिंह एवं डॉ. हरिकांत रायकवार सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेन्द्र सोनी ने किया जबकि अंत में डॉ. बृजेश गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।


