NEWS

BJP और NDA घटक दल मिलकर मनाएंगे सेवा पखवाड़ा

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर आज भाजपा कानपुर उत्तर जिले में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की।

इस अवसर पर भाजपा के साथ-साथ एनडीए के घटक दल – राष्ट्रीय लोकदल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, निषाद पार्टी, लोकजन शक्ति पार्टी और अपना दल – के जिला अध्यक्ष और प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक का संचालन एनडीए संयोजक सुरेश गुप्ता ने किया। भाजपा की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रेरणास्त्रोत है। सेवा पखवाड़ा के दौरान आमजन तक भाजपा और एनडीए की नीतियों तथा सेवाभाव का संदेश पहुंचाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जनसंपर्क और गरीबों की सेवा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि भाजपा और एनडीए कार्यकर्ता मिलकर सेवा पखवाड़ा को जनआंदोलन का रूप देंगे और हर मंडल और बूथ स्तर पर सक्रियता दिखाते हुए इसे सफल बनाएंगे।

बैठक में मौजूद एनडीए घटक दलों के नेताओं ने भी कहा कि यह केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज सेवा का महापर्व है जिसमें सभी को भागीदारी करनी चाहिए।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। बैठक में प्रमुख रूप से सुरेश गुप्ता, संतोष शुक्ला, शिवांग मिश्रा, मो. उस्मान, प्रभात त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, प्रशांत त्रिपाठी, सोहनलाल कौल, अनुज सोनी, संदीप सोनी, नीरज सिंह चंदेल, एड. रोबिल गुप्ता, मो. हामिद, अंजू द्विवेदी, शिव बालक पटेल, बिंदु निखिल, मनोज वर्मा, वंदना सचान, सुमन तिवारी, देवेंद्र सिंह और विनय यादव उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button