HomeBundelkhand'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ी मनस्विनी, झांसी में हुआ...

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ी मनस्विनी, झांसी में हुआ वृहद वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण

पीपल, नीम, जामुन और पपीते के पौधे लगाए गए, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

  • रितिका शुक्ला

झांसी। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत झांसी मनस्विनी द्वारा वृहद वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा अध्यक्ष रजनी सेठ की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पीपल, नीम, जामुन और पपीते सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया पौधा भविष्य में छाया, फल, शुद्ध वायु और पर्यावरण संरक्षण का आधार बनता है। उन्होंने सभी से पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम की संयोजिका प्रियंका सेठ ने कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों को एक-एक पौधा भेंट किया। उन्होंने कहा कि पौधों को पहले घरों में सुरक्षित रूप से विकसित कर बाद में भूमि में रोपित किया जा सकता है, जिससे उनके जीवित रहने की संभावना अधिक रहती है।

कार्यक्रम में मनस्विनी की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता, अध्यक्ष रजनी सेठ, सचिव निधि नगरिया, कोषाध्यक्ष संयोगिता सेन, पूर्व अध्यक्ष रजनी वर्मा, कल्पना सेठ, रामश्री गुप्ता, दिव्या गुप्ता, शशि सरावगी, मोनिका गुप्ता, रचना सोनी, आकांक्षा मलैया, दुर्गा गुप्ता, नीलम गुप्ता, रेनू शुक्ला, अर्चना गुप्ता, पल्लवी चतुर्वेदी, सोनम गुप्ता, रीमा गुप्ता, कुसुम साहू, आयुषी गुप्ता, प्रियंका सरावगी, शकुन गुप्ता, मीनू चावला, शिवांगी सेठ सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में सचिव निधि नगरिया एवं कार्यक्रम संयोजिका प्रियंका सेठ ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments