बिहार में भाजपा की जीत पर शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ ने मनाया उत्सव, बांटे मिष्ठान

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। बिहार में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत के बाद भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार को मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी और खुशी साझा की।
कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्र ने कहा कि यह जीत बिहार की जनता का विश्वास दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता ने सराहा है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम इस जीत के रूप में सामने आया है।
कार्यक्रम में जिला संयोजक अतुल दीक्षित, सुशील दुबे, ललित बाजपेई, रमेश चंद्र पांडेय, प्रशांत यादव, टी.एल. श्रीवास्तव, अरविंद यादव, मणि शंकर तिवारी, दीपक यादव, बी. सिंह, राज बिहारी वाजपेयी, ओ.पी. पाठक, बृजेंद्र कुमार पारस, सुनील कुमार, माया देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



