NEWSUttar Pradesh

जिला उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक संपन्न, शहर में जाम व अतिक्रमण पर हुई चर्चा

  • निखिल गुप्ता

फतेहपुर। दिनांक 13 नवम्बर 2025, गुरुवार को अपराह्न 1 बजे जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) की मासिक बैठक होटल शांति गंगा, हरिहरगंज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राम बाबू गुप्ता ने की तथा संचालन वितरक संघ के अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने किया।

बैठक में शहर में बढ़ती जाम की समस्या पर विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों ने मांग की कि अतिक्रमण अभियान के बाद ई-रिक्शा चालकों, ठेला एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए उचित स्थान चिन्हित किए जाएं। साथ ही, यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु शहर के प्रत्येक चौराहे व तिराहे से 100 मीटर की दूरी पर “नो वेंडिंग जोन” बनाए जाने की मांग की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे उपस्थित रहे। इस अवसर पर बद्री विशाल गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, मनोज कुमार तिवारी, सुरेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सुरेंद्र तिवारी, इमरान खान, वीरेंद्र साहू, निजामुद्दीन, फैज कुमार मोदनवाल, फरहत अली सिद्दीकी, राज कुमार मिश्रा, सरदार गुरमीत सिंह और सुशील अवस्थी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button