NEWSUttar Pradesh

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। कालिदास मार्ग स्थित उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर होली मिलन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सहभागिता कर रंगों के पावन पर्व होली का आनंद लिया गया और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें होली की बधाई दी गई। समारोह में आपसी सौहार्द और उत्सवी माहौल देखने को मिला।

इसी क्रम में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भी होली के अवसर पर उत्साहपूर्वक रंग खेलकर पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह (भाईसाहब), जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनों ने कामना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आपसी प्रेम के नए रंग भरता रहे।

Related Articles

Back to top button