NEWSUttar Pradesh
होलिका दहन पर कानून-व्यवस्था को लेकर डीसीपी पश्चिम ने किया रावतपुर क्षेत्र में गश्त

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। होलिका दहन के पावन अवसर पर 2 मार्च 2026 को कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी ने थाना रावतपुर क्षेत्र में व्यापक भ्रमण (गश्त) किया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने, प्रभावी पेट्रोलिंग करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने क्षेत्रवासियों को होलिका दहन की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।



