NEWSUttar Pradesh

जल अर्पण दिवस समारोह में शामिल हुईं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जल संरक्षण का दिलाया संकल्प

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शनिवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरार, ब्लॉक मैथा में आयोजित जल जीवन मिशन – “जल अर्पण दिवस समारोह 2026” में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यह कार्यक्रम नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों और क्षेत्रवासियों को जल संरक्षण तथा स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक किया। साथ ही सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए जल की हर बूंद को बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य लगातार पूरा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

राज्य मंत्री ने सभी से अपील करते हुए कहा कि जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button