NEWSUttar Pradesh

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने थाना चौबेपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री आशुतोष कुमार ने आज थाना चौबेपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, साइबर क्राइम ऑफिस, अपराध रजिस्टर और थाने के अन्य अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान दिए गए दिशा-निर्देश

श्री कुमार ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और आमजन के मामले समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस निरीक्षण का उद्देश्य थाने की कानून एवं व्यवस्था की दक्षता और आमजन को बेहतर पुलिस सेवा सुनिश्चित करना बताया गया।

Related Articles

Back to top button