खुर्जा में विधायक मीनाक्षी सिंह ने किया नव निर्मित ब्लॉक का लोकार्पण, बेटियों की शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

- आशा चौधरी
बुलंदशहर (खुर्जा)। कालिंदी कुंज स्थित भारत विकास परिषद कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज विधायक मीनाक्षी सिंह ने नव निर्मित ब्लॉक का उद्घाटन कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।
विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद “शिक्षित बेटी – सशक्त भारत” के मूल मंत्र के साथ कन्याओं की शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का यह नया ब्लॉक छात्राओं की शिक्षा व्यवस्था को और उन्नत करने में अहम योगदान देगा।

उन्होंने इस उत्कृष्ट पहल के लिए भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को बधाई दी और कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज में बेटियों की शिक्षा को नई दिशा दे रही हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष राहुल राठी, मैनेजर सुनील गुप्ता आदर्श, संरक्षक शिव कुमार गौड़, कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, अजय गर्ग, प्रधानाचार्य शालिनी अत्री, उप-प्रधानाचार्य वंदना गर्ग, नगर के गणमान्य नागरिक एवं सभी सहयोगी उपस्थित रहे।



