दशहरा पर्व को लेकर पुलिस उपायुक्त पश्चिम का रामलीला ग्राउंड निरीक्षण

- प्रियंका द्विवेदी
कानपुर नगर। दशहरा पर्व के दृष्टिगत 2 अक्टूबर 2025 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने थाना अरमापुर क्षेत्र स्थित रामलीला ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया तथा अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने स्थानीय नागरिकों और रामलीला समिति के पदाधिकारियों से संवाद स्थापित कर कार्यक्रम की रूपरेखा और संभावित भीड़ की जानकारी ली। उन्होंने रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था का भी स्थलीय निरीक्षण किया तथा रात में होने वाले प्रमुख आयोजनों को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए।

इसके अलावा, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के लिए फुट पेट्रोलिंग और एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय सहायक पुलिस आयुक्त, पनकी भी उपस्थित रहे।



