NEWSUttar Pradesh

पुलिस उपायुक्त यातायात ने किया परीक्षा दिवस पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। दिनांक 1 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ‘ए’ पदों की भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत, पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने शहर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जरीब चौकी चौराहा, झकरकटी बस अड्डा मार्ग, टाटमिल चौराहा और घंटाघर चौराहा का भ्रमण किया तथा परीक्षा केंद्रों पर आने-जाने वाले परीक्षार्थियों एवं आमजन के लिए सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

झकरकटी पुल व झकरकटी–टाटमिल मार्ग पर अनधिकृत रूप से खड़ी रोडवेज बसों के कारण उत्पन्न जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात ने संबंधित बस चालकों को निर्धारित स्थानों पर ही यात्रियों को बैठाने व उतारने की सख्त हिदायत दी।

महोदय ने मौके पर तैनात यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा दिवस पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति न होने पाए।

पुलिस विभाग की अपील:
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी असुविधा की स्थिति में नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें —

ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340

ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9305104387

Related Articles

Back to top button