पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा एसआर पत्रावली संबंधी अपराधों की समीक्षा बैठक

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस. एम. कासिम आबिदी ने एसआर पत्रावली एवं उससे संबंधित अपराधों की समीक्षा को लेकर समस्त सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान लंबित एवं प्रचलित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।
पुलिस उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एसआर पत्रावली से संबंधित सभी मामलों में विवेचना निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता या अनुशासनहीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी थाना प्रभारी प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक स्तर पर उत्तरदायित्व तय करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करें। एसआर पत्रावली से जुड़े सभी मामलों का विधिसम्मत एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम भी उपस्थित रहे।



