NEWSUttar Pradesh

एसीपी कल्याणपुर ने किया थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण, विवेचनाओं और व्यवस्था की समीक्षा

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कल्याणपुर ने आज 20 नवंबर 2025 को थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विवेचक अधिकारियों का अर्दली रूम किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:

  • विवेचनाओं की समीक्षा: लंबित एवं प्रचलित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
  • अर्दली रूम: विवेचकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना गया और समाधान हेतु निर्देश दिए गए।
  • थाने की व्यवस्था: थाने की समग्र व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा सुधार योग्य बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए।

एसीपी ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button