BundelkhandNEWS

बचपन स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ

  • अमन कुमार

झांसी। पंचवटी स्थित बचपन स्कूल में हर वर्ष की भांति इस बार भी वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विजय पहारिया ने की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, टीमवर्क और सीखने की भावना को मजबूत बनाते हैं।

डॉ. विजय पहारिया ने बच्चों की ऊर्जा और मंचीय प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों में नई प्रतिभा को जन्म देते हैं, बल्कि उनमें सामाजिक और रचनात्मक सोच भी विकसित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देश, धर्म, राजनीति, सोशल मीडिया और परिवार जैसे विभिन्न विषयों पर नाट्य मंचन और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों से खूब सराहना मिली।

स्कूल संचालक प्रदीप राय ने बताया कि वार्षिक उत्सव को लेकर बच्चों और अभिभावकों में हमेशा विशेष उत्साह रहता है और पेरेंट्स पूरे साल इस आयोजन का इंतजार करते हैं। प्रधानाचार्य श्रीमती स्वाति गौर ने कहा कि बच्चों को मंच पर प्रस्तुतियों के लिए कई हफ्तों तक तैयारी और रिहर्सल कराई जाती है, साथ ही उनके लिए विशेष परिधान भी तैयार कराए जाते हैं।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक रीना प्रदीप राय, सत्यम राय, आनंद गुप्ता, जय सिंह यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button