पुलिस आयुक्त ने कानपुर में कानून-व्यवस्था पर की विस्तृत गोष्ठी

- प्रियंका द्विवेदी
कानपुर नगर। पुलिस आयुक्त कानपुर नगर, रघुबीर लाल ने पुलिस कार्यालय सभागार में जिले के समस्त थानों के प्रभारी अधिकारियों और विभिन्न सहायक विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक विस्तृत गोष्ठी आयोजित की।
इस बैठक में सभी थाना प्रभारी, सहायक पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस उपायुक्त, साथ ही संयुक्त पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) और संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) उपस्थित रहे। साथ ही आबकारी, जेल, खनन, परिवहन, वन विभाग, आरपीएफ, मेट्रो एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और उनके प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराधों की रोकथाम, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय, तथा पुलिस विभाग की जनता के प्रति सेवाभाव और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करना था।
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कानपुर कमिश्नरेट में उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को लागू करना है। इसके साथ ही उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग, महिलाओं और बच्चों के प्रति संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।



