थाना पनकी पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को दी सुरक्षा और स्वावलंबन की जानकारी

- राकेश कुमार
कानपुर नगर। आज दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक थाना पनकी, कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के चौकी रतनपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। टीम द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112, 181, 1930 की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं इन माध्यमों से त्वरित सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

साथ ही उन्हें UPCOP ऐप से मिलने वाली जनसुविधाओं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।



