NEWS

रक्तदान जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

रक्तदान जागरूकता शिविर में 35 ने कराया रजिस्ट्रेशन व चिकित्सा शिविर में 80 ने कराई जांच

  • निखिल गुप्ता

फतेहपुर। सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम उलीदपुर-अलदातपुर में रक्तदान जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व फाउंडेशन के सदस्य फूल सिंह मौर्य ने किया। शिविर में जिला चिकित्सालय रक्त केंद्र टीम ने लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान 35 लोगों ने अपने रक्त समूह की जांच कराई और रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं, एचआईवी विभाग ने जागरूकता सत्र आयोजित कर जांच भी की।

चिकित्सा शिविर जे.एल. रोहतगी हॉस्पिटल, कानपुर के संयुक्त सहयोग से लगाया गया, जिसमें नाक, कान, गला, दांत, नेत्र, मधुमेह व मोतियाबिंद की जांच की गई। जांच के दौरान 13 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, जिनमें से 6 मरीज ऑपरेशन के लिए तैयार हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने कार्यक्रम में शिरकत की। चिकित्सा शिविर में अजय कुमार मौर्य, बृजेश कुमार मौर्य , सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह, बृजेश गुप्ता, परवीन, सन्नी श्रीवास्तव, हिमांशु व चिकित्सा शिविर में जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र से परामर्श दाता दीपाली वर्मा, परामर्शदाता एच आई वी विभाग नीतू यादव,कानपुर से जवाहर लाल रोहतगी हॉस्पिटल से दांत के डॉक्टर- डॉक्टर अमित पाल, डॉक्टर योगेश ,डॉक्टर रोहितपाल, नेत्र चिकित्सक डॉक्टर रामवृक्ष व मेडिकल कॉलेज से छात्र दीक्षा, प्रांजुल जांच के लिए उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button