मतदाताओं को फार्म दिलाए जाएं, वाजिब मतदाता छूटने न पाए: हाजी फजल महमूद

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद और एसआईआर प्रभारी, पूर्व सांसद राजाराम पाल ने पार्टी द्वारा आयोजित कैंपों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यह कैंप गोविंद नगर, किदवई नगर, सीसामऊ और आर्य नगर विधानसभा क्षेत्रों के बर्रा 2, सीएनजी चौराहा नौबस्ता, मसवानपुर, दलेल पुरवा, घुसियाना और किदवई नगर 48 क्वार्टर में आयोजित किए गए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हाजी फजल महमूद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बीएलओ को गणना प्रपत्र फॉर्म समय पर जमा कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यकर्ता हर मतदाता परिवार तक पहुंचें, और यदि फॉर्म भरने या जमा कराने में किसी मतदाता को कठिनाई आए तो उसे तत्काल हल कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी वाजिब मतदाता का नाम सूची से कटने न पाए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद राजाराम पाल, प्रदेश सचिव के.के. शुक्ला, विधायक अमिताभ बाजपेई, महासचिव संजय सिंह बंटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, रजत मिश्रा, अर्पित त्रिवेदी, दीपक खोटे, शादाब आलम, आर्य नगर विधानसभा अध्यक्ष पार्षद मो. सारिया, कार्यवाहक अध्यक्ष एहसास बॉबी, शारिक सिद्दीकी, शादाब नानू, महताब, पूर्व पार्षद प्रत्याशी आकाश सिंह सनी, अददू इमरान, राईनी कुतुबुद्दीन, मंसूरी दानिश, आकाश यादव, हुकुम सिंह, सुधांशु मिश्रा, विनय गुप्ता, सुभाष द्विवेदी, दानिश मोईन, रामा यादव, ज्ञानेन्द्र यादव, राजेंद्र कोरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



