NEWSUttar Pradesh

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस और हिंदी भाषा गौरव सम्मान समारोह आयोजित

  • मनीष कुमार

कानपुर नगर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग और एजाज़ लिटरेरी सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आज 29 सितंबर 2025 को विश्वविद्यालय के तात्या टोपे सभागार में हिंदी दिवस भाषा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन सत्र के साथ हुआ, जिसके बाद गोष्ठी, कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर हिंदी भाषा गौरव सम्मान से सम्मानित होने वालों में डॉ. सुषमा सेंगर, डॉ. शोभा सिंह, डॉ. अफ़रोज़, डॉ. प्रदीप दीक्षित, मुकुल तिवारी, अख़्तर कानपुरी, डॉ. माहे तिलत सिद्दीकी, मसीहउद्दीन और मो. उमर शामिल थे। इसके अलावा, एजाज़ लिटरेरी सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. महलका एजाज़ को विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान आदरणीय डॉ. वंदना पाठक और निदेशक डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी द्वारा प्रदान किया गया।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. सुरेश अवस्थी ने की, जिसमें अजय अंजाम, अंसार कम्बरी, पंकज प्रसून, रामायण धर द्विवेदी, डॉ. रूचि चतुर्वेदी, विनम्र सेन सिंह, राघव शुक्ल, विकास बौखल, प्रतीक चौहान, डॉ. माहे तिलत सिद्दीकी, डॉ. सुषमा सेंगर और विश्वविद्यालय के दो छात्रों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियाँ दी।

इस कार्यक्रम ने हिंदी भाषा के महत्व और सांस्कृतिक गौरव को रेखांकित करते हुए छात्रों और अतिथियों में उत्साह और जागरूकता पैदा की।

Related Articles

Back to top button