कानपुर: संकल्प सेवा समिति का 235वां रक्तदान शिविर संपन्न

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। संकल्प सेवा समिति द्वारा आयोजित 235वां रक्तदान शिविर शिवा जी ग्रुप्स ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सहयोग से विद्यालय परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर में कुल 31 लोगों ने अपनी रक्तदान की महत्वपूर्ण सेवा दी।
शिविर के दौरान डॉ. मोरपेन की टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं की शुगर जांच निःशुल्क की गई। जिन लोगों की शुगर का स्तर सामान्य से कम या अधिक पाया गया, उन्हें ग्लूकोमीटर उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।

इस अवसर पर शिक्षक, अभिभावक, बर्रा थाने के उपनिरीक्षक संदीप सेन, बाबूपुरवा थाने के मुख्य आरक्षी आशुतोष एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने सभी रक्तदाताओं, विद्यालय के डायरेक्टर अतुल सचान, समस्त स्टाफ, ब्लड बैंक टीम, सहयोगियों और विशेष रूप से संकल्प सेवा समिति के टीम सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और सहभागिता से ही यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



