NEWS
कानपुर: व्हाइट कोट सेरेमनी में 2025 बैच के छात्रों ने चरक शपथ ली

- मनीष कुमार
कानपुर नगर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सत्र 2025 के पैरा टी-2 बैच के छात्र-छात्रियों ने व्हाइट कोट सेरेमनी के दौरान महर्षि चरक की शपथ ली। कार्यक्रम में एनाटॉमी विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों को चिकित्सा सेवा में नैतिकता, संवेदनशीलता और निस्वार्थ भाव से कार्य करने की सीख दी।
समारोह के मुख्य चरण में प्राचार्य डॉ. संजय काला ने 250 नव-प्रवेशित छात्रों को हिंदी और संस्कृत में चरक शपथ दिलाई। शपथ के बाद विद्यार्थियों ने परंपरानुसार गुरुजन के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।



