NEWSUttar Pradesh

अपर पुलिस आयुक्त का थाना कल्याणपुर में औचक निरीक्षण, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सम्मानित

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। दिनांक 20 फरवरी 2026 को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने थाना कल्याणपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख कक्ष, मालखाना, आगंतुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर सहित सभी आवश्यक अभिलेखों का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण में थाना कल्याणपुर के अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव, परिसर की साफ-सफाई, कर्मियों का अनुशासन और ड्यूटी के प्रति सजगता संतोषजनक पाई गई। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को सराहनीय बताया।

इस दौरान मालखाना मुहर्रिर के पद पर तैनात हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार द्वारा रजिस्टरों का उत्कृष्ट रखरखाव और वर्दी का सुसज्जित टर्नआउट विशेष रूप से प्रशंसनीय पाया गया। अपर पुलिस आयुक्त ने उनके कार्य की सराहना की।

उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button