NEWSUttar Pradesh

त्योहारों से पहले पुलिस उपायुक्त यातायात ने किया बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। आगामी धनतेरस और दीपावली त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने आज बिरहाना रोड एवं नया गंज मार्केट क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण किया। त्यौहारों के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव और भीड़भाड़ को देखते हुए यह निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एडीसीपी यातायात श्रीमती अर्चना सिंहएसीपी कलेक्टर गंजथाना प्रभारी निरीक्षक फीलखानाथाना प्रभारी निरीक्षक हरवंश मोहाल तथा टीआई पूर्वी जोन द्वितीय भी मौजूद रहे। टीम ने क्षेत्र की यातायात स्थिति, पार्किंग व्यवस्था, संभावित अतिक्रमण और भीड़भाड़ वाले स्थानों का विस्तृत अवलोकन किया।

निरीक्षण के उपरांत पुलिस उपायुक्त यातायात ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि त्योहारों के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर जोर दिया—

  • व्यापारियों से अपील: अपनी दुकानों के सामने किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें, जैसे सामान का प्रदर्शन, ठेला या बैनर लगाना। इससे पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न होती है।
  • पार्किंग व्यवस्था: सभी व्यापारी और नागरिक केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और मुख्य मार्गों पर वाहन खड़ा न करें।
  • पुलिस बल की तैनाती: त्योहारों के दौरान विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि आवागमन सुचारू बना रहे।

सामान्य जनता से अपील: सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें, ताकि सभी लोग सुरक्षित, शांतिपूर्ण और आनंदमय ढंग से त्योहारों का उत्सव मना सकें।

Related Articles

Back to top button