NEWSUttar Pradesh
मिशन शक्ति फेज-5 : थाना अरौल पुलिस ने बहरामपुर में जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

- अजय सिंह
कानपुर नगर। शारदीय नवरात्रि के पंचम दिवस पर थाना अरौल पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत ग्राम बहरामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन से जुड़ी जानकारियाँ दीं। टीम द्वारा हेल्पलाइन नंबर – 1090, 1076, 1098, 112, 181 आदि की जानकारी साझा की गई। साथ ही बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति टीम थाना अरौल
- म०उ०नि० प्रीतांजली
- हे०का० जितेंद्र सिंह
- का० शिवम कटियार
- पीआरडी सुषमा
थाना अरौल पुलिस ने दोहराया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।



