विश्वकर्मा जयंती पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में भव्य पुस्तक विमोचन समारोह

- पूजा परिहार
झाँसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सभागार में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एक भव्य पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडे द्वारा कुल 10 पुस्तकों का विमोचन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम, झाँसी के सिटी मजिस्ट्रेट तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. मुकेश पांडे ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षा संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार त्रिवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर झाँसी के वरिष्ठ अधिकारी, प्राध्यापक, शोधार्थी और विभिन्न प्रकाशन संस्थाओं से जुड़े गणमान्य व्यक्तित्व मौजूद रहे। विमोचित पुस्तकों के लेखकों और झाँसी की राधिका प्रकाशन की प्रकाशक राधिका अग्रवाल के साथ भी विशेष चर्चा हुई।
विमोचित प्रमुख पुस्तकें
- भारतीय शिक्षा का विकास – प्रो. काव्य दुबे
- भारत की समझ (भारतीय लोकाचार एवं ज्ञान प्रणालियाँ) – डॉ. सुनील कुमार त्रिवेदी
- कला शिक्षा (प्रदर्शन एवं दृश्य) – ड्राइंग एवं पेंटिंग – डॉ. महेंद्र कुमार एवं डॉ. भुवनेश्वर सिंह
- हिंदी भाषा और साहित्य का इतिहास (भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची के अनुसार) – डॉ. सुषमा अग्रवाल एवं डॉ. पुनीत श्रीवास्तव
- Environmental Conservation – डॉ. दीप्ति कुमारी
- Teacher and Society – डॉ. प्रतिभा खरे एवं डॉ. शिखा खरे
विमोचन उपरांत डॉ. सुनील कुमार त्रिवेदी और प्रो. काव्य दुबे ने बताया कि ये सभी पुस्तकें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में संचालित ITEP (Integrated Teacher Education Programme) के छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी और सार्थक सिद्ध होंगी।
समारोह में Writer Choice Publication, Delhi और Sahitya Publication, Agra सहित स्थानीय प्रकाशन संस्थाओं की सहभागिता ने भी कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कुलपति प्रो. मुकेश पांडे ने सभी शिक्षकों और लेखकों को शुभकामनाएँ दीं तथा झाँसी की राधिका प्रकाशन की प्रकाशक राधिका अग्रवाल को उनके प्रयासों के लिए विशेष बधाई दी।



