NEWS
दिल्ली में टैक्स-फ्री हुई फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’, जानें अब कितने का मिलेगा टिकट

- सोनाली सिंह
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने फरहान अख्तर निर्मित फिल्म ‘120 बहादुर’ को राजधानी में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि यह फैसला 28 नवंबर से लागू हो गया है।
उन्होंने एक्स पर लिखा कि यह फिल्म 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के उन 120 वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला पर असाधारण साहस दिखाया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी के प्रेरक नेतृत्व को भी प्रमुखता से दर्शाती है।
फिल्म के कर-मुक्त होने के बाद दिल्ली में दर्शकों को टिकट पहले की तुलना में और सस्ते दाम पर मिलेंगे, क्योंकि मनोरंजन कर (एंटरटेनमेंट टैक्स) हटा दिया गया है।



