HomeNEWSपीएसी में स्वास्थ्य जागरूकता की पहल, निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

पीएसी में स्वास्थ्य जागरूकता की पहल, निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

महिला व बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सलाह; थायरॉइड, शुगर, बीपी सहित कई जांचें हुईं निःशुल्क

  • रोशनी सिंह

वाराणसी| 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के पिनाक मंडपम् बहुउद्देशीय हॉल में चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सेनानायक डॉ मीनाक्षी कात्यायन की उपस्थिति और वाहिनी चिकित्सा अधिकारी डॉ अतुल सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में ‘वामा वेलनेस कैंप’ के तहत किया गया, जिसमें OLS जनप्रिया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी की टीम ने भाग लिया।

शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ प्रेक्षा पांडेय और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ विभूति सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

इस दौरान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर हेल्थ टॉक आयोजित की गई, जिसमें परिवारजनों को जागरूक किया गया। साथ ही पीएसी आवासीय परिसर में रहने वाले जवानों के परिजनों और पुलिस मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर में थायरॉइड, शुगर, बीपी और हिमोग्लोबिन जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श और दवाओं के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया।

इस अवसर पर शिविरपाल तेज बहादुर सिंह यादव, सूबेदार सैन्य सहायक ब्रिजेश राय सहित बड़ी संख्या में वाहिनी के जवानों के परिजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments