
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का दिया गया संदेश
- सौम्या पाण्डेय
कानपुर नगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरोग्य भारती कानपुर प्रांत, विज्ञान भारती कानपुर प्रांत, माँ भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसाइटी एवं स्टेम इनफिनिटी लैब फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “आरोग्य वाटिका” की स्थापना की गई। इस अवसर पर औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 21 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें आम, नींबू, नीम, अमरूद, पथरचट्टा सहित विभिन्न औषधीय एवं फलदार पौधे शामिल रहे। आयोजकों ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और प्रदूषण की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही प्रकृति के संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में आरोग्य भारती कानपुर प्रांत के अध्यक्ष डॉ. बी. एन. आचार्य, विज्ञान भारती कानपुर प्रांत के महासचिव प्रो. सुनील मिश्र, स्टेम इनफिनिटी लैब फाउंडेशन के अध्यक्ष कौस्तुभ ओमर तथा माँ भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसाइटी की सचिव अनुराधा सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगाचार्य डॉ. ओम प्रकाश आनंद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. हरीश दीक्षित, निदेशक ॐ हॉस्पिटल, प्रो. शेखर आनंद वर्मा, डॉ. डी. के. यादव, डॉ. पुष्पा यादव, डॉ. ओ. पी. श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
इसके अलावा नमिता कटियार, शुभम वर्मा, अलंकार श्रीवास्तव, नीलिमा सेंगर, आरती कटियार, रेखा वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


