
आईआईटी कॉलेज में आयोजित वर्कशॉप में छात्र-छात्राओं को कुकिंग और बेकिंग की दी गई विशेष प्रशिक्षण शिक्षा
सौम्या पांडेय
कानपुर नगर। कुकिंग और बेकिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी कविता मास्टर कुकिंग क्लासेस (केएमसीसी) की प्रतिभाएं लगातार सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। इसी क्रम में आईआईटी कॉलेज में आयोजित एक विशेष वर्कशॉप में छात्र-छात्राओं को कुकिंग एवं बेकिंग की बारीकियों से अवगत कराया गया।
वर्कशॉप में केएमसीसी की प्रशिक्षक शेफ नेहा और शेफ नीता ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के व्यंजन और बेकिंग तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नए-नए व्यंजन बनाना सीखा और कुकिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

शेफ नेहा और शेफ नीता ने बताया कि विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग और उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि केएमसीसी कानपुर का एक अग्रणी संस्थान है, जहां विद्यार्थियों को कुकिंग और बेकिंग की व्यावहारिक एवं पेशेवर शिक्षा प्रदान की जाती है। संस्थान की लोकप्रियता अब राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है और देश-विदेश से भी लोग ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

केएमसीसी की संचालिका एवं मास्टर शेफ सेलिब्रिटी शेफ कविता सिंह ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल कुकिंग सिखाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि केएमसीसी से प्रशिक्षित छात्र-छात्राएं आज कानपुर ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न शहरों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।


