खाती बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को वितरित किया शरबत, सेवा और मानवता का दिया संदेश
- नरेश राठौर
झांसी। जून माह की पावन परमा एकादशी के अवसर पर श्री कृष्णा आश्रय फाउंडेशन, झांसी के तत्वावधान में देव स्थल खाती बाबा मंदिर परिसर में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं आमजन को राहत प्रदान करने के साथ सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में फाउंडेशन की संस्थापक रेखा यादव एवं अध्यक्ष उदय सिंह यादव के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं और राहगीरों को शीतल शरबत वितरित किया। इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर शुभम यादव, शर्मिला यादव, सुधा यादव, माधुरी राज, मीरा रायकवार, रेखा परिहार, मधु यादव, नीलम शर्मा, कान्हा यादव, हेमंत, नीरज, रोशनी यादव, अनु यादव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि परमा एकादशी का पर्व सेवा, दान और मानव कल्याण का संदेश देता है। इसी भावना के साथ श्री कृष्णा आश्रय फाउंडेशन समय-समय पर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची मानव सेवा है और संस्था भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया तथा समाज में सेवा, सहयोग और सद्भावना की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।


