HomeBundelkhandआयुष चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आयुष चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आईवी फ्ल्यूड, इंजेक्शन एवं टांके लगाने की अनुमति तथा एनआरएचएम चिकित्सकों की सेवाएं स्थायी करने की उठाई मांग

नरेश राठौर

झांसी। इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएमए) के चिकित्सकों ने 11 जून 2026 को जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र पटसारिया की अध्यक्षता एवं उत्तर प्रदेश महासचिव डॉ. अनुपम सिंह के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी आईएएस गौरंग राठी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को आयुष चिकित्सकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए आवश्यक संशोधन एवं कार्रवाई की मांग की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम आनंद के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि 26 मई 2026 को जारी मुख्यमंत्री के आदेश में आयुष चिकित्सकों की उपेक्षा की गई है, जिसे संशोधित किया जाना आवश्यक है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से दो मांगें उठाई गईं। पहली मांग के तहत आयुष चिकित्सकों (आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथी पद्धति) को आईवी फ्ल्यूड चढ़ाने, आईवी इंजेक्शन लगाने तथा घावों पर टांके लगाने की अनुमति प्रदान किए जाने की मांग की गई। दूसरी मांग के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में कार्यरत आयुष चिकित्सकों की सेवाएं स्थायी किए जाने अथवा उनके मानदेय में वृद्धि किए जाने की मांग रखी गई।

चिकित्सकों ने कहा कि आयुष चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, ऐसे में उन्हें आवश्यक अधिकार और सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए ताकि वे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सकें।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला सचिव डॉ. राजेन्द्र सोनी, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. रणजीत सिंह बघेल, डॉ. धीरज अग्रवाल, डॉ. नीलम आनंद, डॉ. नीतू सोनी, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. अनुभूति मोदी, डॉ. देवेश मनोचा, डॉ. विवेक वर्मा, डॉ. स्वाति श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments