HomeNEWSकैंची धाम स्थापना दिवस पर आयोजित विशाल भंडारे में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री...

कैंची धाम स्थापना दिवस पर आयोजित विशाल भंडारे में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

श्री बाबा नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। श्रीबाबा नीब करौरी धर्मार्थ सेवा न्यास द्वारा कैंची धाम मंदिर स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने श्री बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन, आध्यात्मिक संदेशों और मानव सेवा के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज की शिक्षाएं सेवा, करुणा और मानव कल्याण का संदेश देती हैं। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सद्भाव, आध्यात्मिक चेतना और लोककल्याण की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर श्री नीब करौरी बाबा न्यास के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र तिवारी, मोहित मिश्रा, आकाश सिंह, प्रेम मोहन, अमित तिवारी, अमन तिवारी, विनोद त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ला, नरेंद्र मोहन सिंह, बबलू सिंह सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण एवं समाज में सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments