HomeUncategorizedजनपद स्तरीय स्वास्थ्य मेले में उमड़ी लोगों की भीड़, स्वास्थ्य सेवाओं की...

जनपद स्तरीय स्वास्थ्य मेले में उमड़ी लोगों की भीड़, स्वास्थ्य सेवाओं की दी गई जानकारी

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत चित्रकूट में हुआ आयोजन

  • विष्णु कुमार

चित्रकूट। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत रामायण मेला परिसर, चित्रकूट में जनपद स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मेले में लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, रोगों की जांच तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिए गए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। स्वास्थ्य मेले के माध्यम से लोगों को इन योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

जनपद स्तरीय स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में नागरिकों, स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments