HomeNEWSअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्रॉसिंग मंडल में हुआ योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्रॉसिंग मंडल में हुआ योग कार्यक्रम का आयोजन

‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर हुआ आयोजन, सूर्य नमस्कार एवं प्लैंक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह

  • आशा चौधरी

गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर क्रॉसिंग मंडल में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जीएच-7 परिसर में सीआरआईएओए के सहयोग से संपन्न हुआ। इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ विषय को केंद्र में रखकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व एवं निर्देशानुसार, मंडल प्रभारी एवं महानगर महामंत्री गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन तथा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में शहर विधानसभा के विधायक संजीव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं महानगर मंत्री ललित कश्यप एवं मंत्री प्रीति चंद्रा राय ने भी सहभागिता करते हुए योग के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

इस अवसर पर योगाभ्यास के साथ-साथ सूर्य नमस्कार एवं प्लैंक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को लेकर उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह एवं आनंद का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की संयोजक मंडल मीडिया प्रभारी विदुषी बंसल रहीं, जबकि आनंद बाजपेयी एवं संजना कालीदिंडी ने सह-संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन की सफलता में योग शिक्षिका पिंकी देवलिया एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments