HomeNEWS'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया प्रतिभाग

‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया प्रतिभाग

भगवान श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में एकता, सेवा और मानवता का दिया संदेश

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। भगवान श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में श्री सत्य साईं सेवा ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्री सत्य साईं बाबा के सेवा, मानवता और एकता के संदेश आज भी समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सेवा भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने में इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। “रन फॉर यूनिटी” जैसे आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सकारात्मक सोच का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति एस.आर. मसूदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ सी.एम. सिंह, लोकबंधु अस्पताल के निदेशक राजीव दीक्षित, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा, श्री सत्य साईं सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सचिन नेब, प्रदेश उपाध्यक्ष अमिताभ सरन, के.डी. अग्रवाल, जसविंदर सिंह, हरिओम मंदिर के अध्यक्ष नागपाल तथा भाजपा अवध क्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष शिव शंकर शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री सत्य साईं बाबा के आदर्शों, सेवा कार्यों एवं मानव कल्याण के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने समाज में एकता, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments